News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

फीफा वर्ल्ड कप में आज खेले जाएंगे 4 मैच, इंग्लैंड और सेनेगल पर होगी सबकी नजर

Share:

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में आज 4 मैच खेले जाएंगे. जिसमें पहले मुकाबले में पोलैंड की टक्कर जापान से होगी तो वहीं दूसरे मुकाबले में सेनेगल और कोलंबिया आमने- सामने होंगे. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना बेल्जियम से होगा तो वहीं चौथे और आखिरी मुकाबले में पनामा की टक्कर ट्यूनिशिया से होगी.

पोलैंड और जापान

पोलैंड- कोलंबिया पर रिकार्ड जीत और सेनेगल के खिलाफ दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करने वाली जापान की टीम वर्ल्ड कप के अपने अंतिम लीग मैच में आज पोलैंड के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी. वर्ल्ड कप से पहले की घटनाओं के कारण जापान के बारे कहा जा रहा था कि उसके लिये किसी भी टीम को हराना मुश्किल होगा लेकिन उसने पहले मैच में ही कोलंबिया को 2-1 से हराकर आलोचकों को करारा जवाब दिया. इससे वह किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी. इसके बाद जापान ने सेनेगल को 2-2 से बराबरी पर रोका और अब उसके दो मैचों में चार अंक हैं और वह ग्रुप एच में शीर्ष पर है. अगर वह आज पोलैंड से ड्रा भी खेलता है तो तब भी अंतिम-16 में पहुंच जाएगा. यहां तक कि हार पर भी वह नाकआउट में पहुंच सकता है लेकिन इसके लिये सेनेगल को कोलंबिया को हराना होगा. मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरु होगा.

सेनेगल और कोलंबिया

सेनेगल और कोलंबिया का प्रदर्शन पिछले दोनों मैचों में उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन ये दोनों टीमें आज जब आमने सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत के साथ वर्ल्ड कप के अंतिम -16 में जगह बनाना होगा. कोलंबिया पहले मैच में जापान से 1-2 से हार गया था लेकिन अगले मैच में उसने पोलैंड को 3-0 से हराकर शानदार वापसी की. उसे अगर नाकआउट में जगह बनानी है तो सेनेगल पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. कोलंबिया के अभी तीन अंक हैं जबकि ग्रुप एच में जापान और सेनेगल चार-चार अंक के साथ पहले दो स्थान पर हैं. सेनेगल ने पहले मैच में पोलैंड को 2-1 से हराया जबकि जापान को 2-2 से बराबरी पर रोका. वह अगर कोलंबिया को बराबरी पर रोक देता है तो तब भी अगले दौर में पहुंच जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 मिनट से शुरू होगा.

पनामा और ट्यूनीशिया

पनामा और ट्यूनीशिया अपने पहले दोनों मैच गंवाकर वर्ल्ड कप नाकआउट की दौड़ से बाहर हो चुके हैं लेकिन आज जब वे एक दूसरे का सामना करेंगे तो उनकी निगाह जीत के साथ अंत करके इतिहास रचने पर भी टिकी होंगी. इन दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच में बड़े अंतर से हार झेली थी. इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से तो बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-2 से हराया था. उन्हें अपने पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था और ऐसे में अब उनके पास गंवाने के लिये कुछ भी नहीं बचा है लेकिन जीत दर्ज करने पर वे अपने देश के लिये इतिहास रच सकते हैं. ट्यूनीशिया वर्ल्ड कप में पांचवीं बार भाग ले रहा है लेकिन उसने पिछले 40 साल में कोई मैच नहीं जीता है. उसने वर्ल्ड कप में अपनी एकमात्र जीत 1978 में मैक्सिको के खिलाफ 3-1 से दर्ज की थी. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11.30 मिनट पर शुरू होगा.

इंग्लैंड और बेल्जियम

पहले दोनों मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन से बड़ी जीत दर्ज करने वाले इंग्लैंड और बेल्जियम अपने आखिरी लीग मैच में आज नाकआउट से पहले खुद की असली क्षमता परखने और ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल करने के उद्देश्य से एक दूसरे का सामना करेंगे. यूरोप की इन दोनों टीमों का वर्ल्ड कप में अब तक का सफर शानदार रहा है. दोनों टीमें पहले ही अंतिम-16 में पहुंच चुकी हैं और इस मैच से केवल ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होगा. इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से हराने के बाद पनामा को 6-1 से रौंदा जबकि बेल्जियम ने पनामा को 3-0 से हराने के बाद ट्यूनीशिया को 5-2 से करारी शिकस्त दी मैच भारतीय समयानुसार रात 11.30 मिनट पर शुरू होगा.

Published at : 28 Jun 2018 12:22 PM (IST) Tags: poland Fifa World Cup fifa 2018 FIFA FIFA WORLD CUP 2018 England Japan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

एशियन गेम्स: भारत की झोली में 2 और मेडल, प्राची और तूर ने जीते पदक

एशियन गेम्स: भारत की झोली में 2 और मेडल, प्राची और तूर ने जीते पदक

BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर

BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर

गिल और जायसवाल करेंगे ओपनिंग? पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

गिल और जायसवाल करेंगे ओपनिंग? पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली

8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली

Asian Games 2026 Day 8 Live: भारत ने जीता चौथा गोल्ड, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को रौंदा

Asian Games 2026 Day 8 Live: भारत ने जीता चौथा गोल्ड, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को रौंदा

टॉप स्टोरीज

CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?

नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?

ज्ञानू को जाना ही होगा..., चुनाव आयोग विवाद पर अभिजीत दीपके ने किया ये पोस्ट

ज्ञानू को जाना ही होगा..., चुनाव आयोग विवाद पर अभिजीत दीपके ने किया ये पोस्ट

एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव

एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव